फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 12 Jun 2026 01:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला किसान का शव। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा निवासी भगवानदास कुशवाहा उर्फ भज्जू (47) खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह 10 जून की दोपहर घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह अपने खेत पर ही रुक गए होंगे, इसलिए उनकी तलाश नहीं की गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव की कुछ महिलाओं ने श्मशान घाट के पीछे स्थित खेत में भगवानदास का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से भगवानदास को पेड़ से नीचे उतारा गया और मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज कुशवाहा व दो पुत्र रोहित व मोहित एवं पुत्री भावना को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें