फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली गिरने से किसान की मौत, बकरी चराते समय हुआ हादसा, आसपास मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान

Fri, 03 Jul 2026 11:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना उल्दन इलाके में बकरी चरा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना उल्दन के ग्राम राजगिर निवासी 55 वर्षीय किसान भारत सिंह कुशवाहा की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बकरी चराते समय हादसे का शिकार हुआ। आसपास मौजूद कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारत रोज की तरह अपनी बकरियां चराने खेतों में गए थे। शाम को लगभग साढ़े चार बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश व बादलों की गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से भारत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास खेतों में गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने बताया कि भारत किसान थे। उनके पास लगभग तीन बीघा कृषि भूमि थी, जिससे वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि वह बकरी पालन भी करते थे। परिवार की आजीविका का मुख्य आधार वही थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में हैं और आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा में हुई इस मृत्यु को देखते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उल्दन जयप्रकाश ने बताया की किसान भारत की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें