फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों के न होने पर पुलिस और नगरवासियों ने दी अंतिम विदाई

Thu, 18 Jun 2026 06:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला के पति व बच्चों का वर्षों पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में पुलिस व नगर के लोगों ने मिलकर वृद्धा का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करते नगरवासी व पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बड़ागांव क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के पति और बच्चों का वर्षों पहले निधन हो चुका है। हादसे के बाद पुलिस और नगरवासियों ने मिलकर उसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


बड़ागांव के तकियापुरा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय हरभैया देवी प्रतिक्षालय में अकेली रहती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 30 वर्ष पहले उसके पति और तीन बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के न होने के कारण बड़ागांव पुलिस ने नगर पंचायत के लोगों के सहयोग से बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कराया। थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें