फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शादी समारोह में शामिल होने आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Fri, 06 Feb 2026 05:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शादी समारोह के दौरान हरिमोहन अचानक गिर पड़े, शादी में व्यस्त होने के कारण शुरुआत में किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए 62 वर्षीय व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक अपनी मुंह बोली बहन की बेटी की शादी में आया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी हरिमोहन सेन अपनी मुंह बोली बहन की लड़की की शादी में शामिल होने डेली गांव स्थित एक मैरिज गार्डन पहुंचे थे। वह चीकट साड़ी लेकर आए थे। शादी की तैयारियों के बीच हरिमोहन सेन स्टेज की ओर जाते समय अचानक गिर पड़े। जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शादी में व्यस्त होने के कारण शुरुआत में किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हरिमोहन सेन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे पंकज सेन ने बताया कि उनके चाचा हरिमोहन सेन हंसमुख स्वभाव के थे और बड़ागांव गेट के अंदर काफी समय से अपनी दुकान चला रहे थे। वह कुछ बीमारियों से भी ग्रसित थे। उनका बेटा सचिन उनके काम में हाथ बंटाता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। डोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी शिवसागर सिंह ने बताया कि उन्हें मैरिज गार्डन में एक बीमार व्यक्ति के होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिमोहन की हृदय गति रुकने के दौरान का वीडियो...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें