फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी एकादश ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
फाइनल मैच में झांसी एकादश विजयी रही। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी एकादश ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही विनोद खंडकर हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को एलवीएम अकादमी और झांसी एकादश के बीच खेला गया। जिसमें झांसी एकादश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एलवीएम अकादमी को 3-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि, बालिका वर्ग में एलवीएम हॉकी अकादमी विजयी रही। मैच के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद बघेल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र राय और रोहित पांडेय रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच में खेल के पांचवें मिनट में ही झांसी एकादश के खिलाड़ी केतन कुशवाहा ने फील्ड गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। जबकि 15वें मिनट में कमल कुशवाहा ने पेनाल्टी कार्नर कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। मैच के 17वें मिनट में सौरभ आनंद द्वारा फील्ड गोलकर 3-0 से मैच को जीत लिया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी केतन कुशवाहा को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, बालिका वर्ग का फाइनल मैच रानी लक्ष्मीबाई एकादश एवं एलवीएम हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें आखिरी समय तक बराबरी रही। पेनाल्टी शूट आउट द्वारा एलवीएम हॉकी अकादमी ने 1-0 से जीता। आयोजकों द्वारा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर को सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सलीम खान और दीप सारस्वत को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। मैच में जावेद खान, रूपेंद्र कुमार, एहतेशाम अली, सतीश चंद्र और फराज खान निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें