फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Mon, 01 Feb 2021 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर सीपरी बाजार पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले है।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार क्षेत्र की एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती की शादी दिल्ली के थाना भजनपुरा अंतर्गत मौजपुर निवासी अनीस अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि धोखाधड़ी कर तलाकनामा तैयार कर पति ने तीन बार तलाक दे दिया।
विज्ञापन


पत्नी की तहरीर पर सीपरी थाना पुलिस ने पति अनीस अहमद, मोहम्मद आमिर व मोहम्मद शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें