फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नई टाउनशिप के लिए चार दिसंबर को निकलेगी ई-लॉटरी, 1109 का पूरा होगा आवास का सपना

Fri, 28 Nov 2025 11:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रुंदकरारी में विकसित हो रहे नए झांसी में लोगों के आवास बनाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। चार दिसंबर को जेडीए 1109 भूखंडों की ई-लॉटरी निकालेगा। लॉटरी में नाम आते ही भूखंड का नंबर भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुंदकरारी में विकसित हो रहे नए झांसी में लोगों के आवास बनाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। चार दिसंबर को जेडीए 1109 भूखंडों की ई-लॉटरी निकालेगा। दीनदयाल सभागार में दोपहर डेढ़ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। लॉटरी में नाम आते ही भूखंड का नंबर भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन


झांसी विकास प्राधिकरण रुंदकरारी में एक हजार एकड़ में नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। पहले चरण में 128 एकड़ में नया शहर बसाया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हुई थी। 15 नवंबर तक आवेदन करने का अवसर दिया गया। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच शुरू हुई। अब तक जांचे गए आवेदन पत्र सभी सही पाए गए हैं। दो दिन में सभी पत्रों की जांच पूरी हो जाएगी। बृहस्पतिवार को जेडीए प्रशासन ने ई-लॉटरी कराने का जिम्मा संभाल रही कंपनी के इंजीनियरों को बुलाकर चर्चा की। ई-लॉटरी का ड्राई रन कराकर भी देखा गया। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि चार दिसंबर को ई-लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इस श्रेणी में इतने आवेदन आए
ईडब्ल्यूएस में 102 भूखंड के लिए आवेदन 148
एलआईजी में120 भूखंड के लिए आवेदन 448
एमएमआईजी में 560 भूखंड के लिए आवेदन 3688
एमआईजी में 225 भूखंड के लिए आवेदन 1640
एचआईजी में 102 भूखंड के लिए आवेदन 940
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें