फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः मैहर की मां के दर्शन करने जा रहे चार युवकों की डंपर की टक्कर से मौत, चार घायल

Thu, 14 Jan 2021 10:28 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बुधवार की रात कार से मैहर की शारदा मां के दर्शनों को जा रहे चार युवकों की मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास डंपर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि इनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
मऊरानीपुर के मोहल्ला कुरैचा नाका निवासी धीरेंद्र आर्य (25), ओमप्रकाश आर्य (22), कल्लू रायकवार (22), आकाश  रायकवार (25), गोलू यादव (18),  दीने रायकवार (25), राकेश आर्य (22)  व सौरभ रतमेले (18) बुधवार की रात  9.30 बजे मारुति कार से सतना जिले  के मैहर में स्थित मां शारदा के दर्शन के लिए घर से निकले। छतरपुर से लगभग चालीस किलोमीटर आगे बसारी के पास एक डंपर ने मारुति कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार धीरेंद्र पुत्र धन सिंह, कल्लू रायकवार पुत्र घन्सू  व गाड़ी चला रहे आकाश रायकवार पुत्र मुरली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी सभी घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर भीड़ लग गई। 

घायलों को छतरपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमप्रकाश आर्य पुत्र जंगली ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  गंभीर रूप से घायल सौरभ रतमेले, गोलू यादव, दीने रायकवार व राकेश आर्य को मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मौत की जानकारी होने पर मचा कोहराम
घटना की खबर मिलते ही नगर में मातम छा गया। इस ह्रदय विदारक घटना को लेकर मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की खबर मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चन्द्र आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश राजपूत, वार्ड पार्षद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ. विष्णु राय, हरचरन चौकरया, रहीश राइन, राजू राय, सुभाष सोनी सहित नगर के सैकड़ों लोग परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के लिए मृतकों के घर पर पहुंचे। 

चारों में घनिष्ठ मित्रता थी 
मरने वाले चारों युवकों के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। वे हर जगह साथ ही जाते थे। मृतकों के शव बृहस्पतिवार को दिन में साढे़ तीन बजे नगर में लाए गए। शव घर पहुंचते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। जब चारों मित्रों की शवयात्रा उनके घरों से पुरानीमऊ स्थित रामघाट श्मशान के लिए निकली तो लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी की जुबान पर उनकी मित्रता की चर्चा थी। गमगीन माहौल में चारों मित्रों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें