फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों के पास भरा पानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sat, 31 Jan 2026 06:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लोगों का कहना है कि लगातार पानी भरने से बोर से जो पानी आ रहा है उसमें भी गंदगी आ रही है। लिहाजा बीमारियां फैलने का खतरा है। जो मकान ढलान पर बने हैं उनमें ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन
घर के पास भरा गंदा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के वार्ड 21 पाल कॉलोनी के एक हिस्से में रहने वाले सैकड़ों लोग जल निकासी की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। उनके घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। रेलवे ने तो जमीन दे दी लेकिन एक निजी संपत्ति मालिक ने दीवार बना ली। इससे पानी निकालने के लिए जगह नहीं बची है। अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


पाल कॉलोनी के रेलवे लाइन की तरफ वाले हिस्से में तमाम मकान बने हुए हैं, लेकिन कई घर ऐसे हैं जिनके आसपास पानी भर जाता है। बरसात तो छोड़िए अब भी यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। इससे मकान में सीलन आ रही है। कई बार रहवासियों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि लगातार पानी भरने से बोर से जो पानी आ रहा है उसमें भी गंदगी आ रही है। लिहाजा बीमारियां फैलने का खतरा है। जो मकान ढलान पर बने हैं उनमें ज्यादा समस्या है।


मकान के आसपास पानी भर जाता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। निकासी की व्यवस्था न होने से घरों में पानी घुसने का खतरा है।आशाराम अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन के लोगों को बता चुके हैं लेकिन जल निकासी का रास्ता नहीं मिल रहा। ऊषा देवी

जल निकासी न होने से कई बार निकलना दुश्वार हो जाता है। कीचड़ भी जमा हो रहा है। लोग परेशान हैं। सुनील गुप्ता

तमाम प्रयास के बाद भी गंदा व बरसात का पानी निकालने के लिए जगह नहीं मिल रही। मकान कमजोर होने का खतरा है। नंदलाल रायकवार

यहां पुराने और नए मकान बने हुए हैं। रेलवे ने नाला बनाने के लिए स्वीकृति दे दी है लेकिन एक निजी भूस्वामी ने चहारदीवारी बना ली है। इसके चलते जल निकासी नहीं हो पा रही है। कैलाश अहिरवार, पार्षद


कॉलोनी में भरे गंदे पानी का वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें