फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से भी फॉर्म भरने की अपील, 21 मई तक पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं जानकारी

Sat, 09 May 2026 12:18 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीएम ने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है। पोर्टल के जरिये मात्र दो मिनट में 32 सवालों के उत्तर देकर जनगणना की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
झांसी डीएम गौरंग राठी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में डिजिटल जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत डीएम गौरांग राठी ने स्व-गणना की। उन्होंने पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर फॉर्म जमा किया। जनपदवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


21 मई तक चलेगी
डीएम ने कहा कि डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया में भाग लेकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। यह प्रक्रिया बेहद सरल है। पोर्टल के जरिये मात्र दो मिनट में 32 सवालों के उत्तर देकर जनगणना की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। 21 मई तक चलने वाले इस अभियान में नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना केवल डाटा का संकलन नहीं, बल्कि नागरिकों के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स की ओर से जिला और तहसील स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। डिजिटल माध्यम से डाटा प्राप्त होने पर भविष्य में क्षेत्रीय गणना की निर्भरता कम होगी और प्राप्त आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे। इस दौरान तहसीलदार विवेक कुमार, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों से अपील करते गौरंग राठी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें