फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कई इलाकों में पहुंच रहा गंदा पानी, परेशान लोग दूर दराज लगे हैंडपंप पर जाने को मजबूर

Wed, 28 Jan 2026 11:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लोगों का कहना है कि पानी के साथ ही मटमटैला पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत जल निगम के साथ ही जल संस्थान से भी की गई लेकिन, समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
नल से निकलता गंदा पानी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसारी, राजगढ़, बिजौली समेत कई इलाकों में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के साथ ही मटमटैला पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत जल निगम के साथ ही जल संस्थान से भी की गई लेकिन, समस्या दूर नहीं हुई। परेशान होकर लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



इन मोहल्लों के अधिकांश घरों में अभी जल निगम की ओर महानगर पेयजल योजना के जरिये बिछाई गई पाइप लाइन से पानी दिया जाता है। पिछले करीब आठ माह से इनको पानी दिया जा रहा है। राजगढ़ निवासी उमेश कुशवाहा, प्रीति अहिरवार एवं बृजमोहन चंद समेत अन्य का कहना है कि सुबह नल से मटमैला पानी आता है। इसमें बदबू भी रहती है। ऐसे में इस पानी को पीने से बीमार होने की आशंका है। परेशान लोग पानी भरने के लिए हैंडपंप पर सुबह से ही जुट जाते हैं। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि अभी यहां जल निगम की ओर से टेस्टिंग के लिए आपूर्ति हो रही है। जहां गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत होती है, उसे दूर कराया जाता है।
विज्ञापन



नल से निकलते गंदे पानी का वीडियो...
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें