फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बारिश से बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम, ओलावृष्टि होने की भी आशंका

Wed, 28 Jan 2026 08:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भारी बारिश से लेकर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। ऐसे में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हल्की बारिश के बाद का मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से झांसी का मौसम एकदम से बदल गया। शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर रात तक होती रही। ऐसे में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश के आसार जताए हैं। ओलावृष्टि की भी आशंका है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही बादल छा गए थे। ठंडी हवा भी चल रही थी। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकल आई लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से बादल छा गए। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे के बाद ही रिमझिम पानी भी गिरने लगा। शाम छह बजे तक हल्की बारिश होती रही। इसके बाद रात तक रुक-रुककर तेज पानी गिरता रहा। अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम में आए इस बदलाव से ठंडक भी बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मैदानी इलाकों से आने वाली हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में ये बदलाव आया है। इसका असर बुधवार तक देखने को मिलेगा। दोपहर तक भारी बारिश से लेकर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। ऐसे में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। फिर बृहस्पतिवार से दो फरवरी तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें