झांसी। महंगाई के दौर में मकान बनाना अब और भी महंगा हो गया है। छह साल के लंबे अंतराल के बाद झांसी विकास प्राधिकरण ने विकास शुल्क को 700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर से बढ़ाकर 822 रुपये प्रतिवर्ग मीटर कर दिया है।
झांसी विकास प्राधिकरण की सीमा के भीतर कोई भी नक्शा स्वीकृत कराने पर भू-स्वामी व डेवलपर से कुल क्षेत्रफल के आधार पर विकास शुल्क अदा कराया जाता है। नियमानुसार प्रतिवर्ष विकास शुल्क को बढ़ाया जाता है। जेडीए द्वारा वर्ष 2014 से लेकर अब तक विकास शुल्क की दरों को नहीं बढ़ाया गया था। लेकिन छह साल का समय बीत जाने के बाद जेडीए ने विकास शुल्क को 700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिवर्ग मीटर कर दिया है। जिसके चलते 122 रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से इजाफा कर दिया है। विकास शुल्क बढ़ने के कारण अब खुद का आशियाना बनाने वालों के साथ ही कॉलोनियों को विकसित करने वाले कॉलोनइजरों को बढ़ी हुई दरों ही विकास शुल्क का भुगतान करना होगा। इस संबंध में जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पिछले छह सालों से विकास शुल्क में बढ़ोत्तरी नही की गई थी। लेकिन इस साल कॉस्ट इंडेक्स के आधार पर विकास शुल्क को बढ़ाया गया है।