फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हैंडबॉल में झांसी ने कानपुर को 23-5 से दी शिकस्त, मंदीप रहे बेस्ट खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल आठ मुकाबले खेले गए। शनिवार से 31 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, अयोध्या, सहारनपुर, लखनऊ, आजमगढ़, मेरठ की टीमें विजेता रहीं। वहीं झांसी की टीम ने कानपुर को 23-5 के स्कोर से परास्त किया। प्रतियोगिता में आगरा की टीम नहीं पहुंची।

दूसरा मैच झांसी बनाम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें झांसी के खिलाड़ियों ने कानपुर की टीम को 23-5 के स्कोर से मात देकर जीत दर्ज की। झांसी के मंदीप बेस्ट खिलाड़ी रहे। छठा मैच लखनऊ बनाम चित्रकूट में खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने एक तरफा 15-1 स्कोर से चित्रकूट को हराया। लखनऊ टीम के निहाल बेस्ट खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर, डॉ. विनोद पागरानी, वीके मिश्रा, आरएसओ जितेंद्र यादव, राजेश कुमार, इरफान, सोनेंद्र श्रोतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें