फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एसपी सिटी के बेटे को साइबर ठग ने दिया 25 लाख का ऑफर, जानिए पूरा मामला

Sat, 30 Aug 2025 08:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसपी सिटी ने कहा कि मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ है। बोला पापा 25 लाख का केबीसी से ऑफर आया है। बहुत एक्साइटेड था।
विज्ञापन
साइबर क्राइम को लेकर छात्राओं को अवेयर करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम को लेकर कहा आज हर एक के हाथ में स्मार्टफोन है। हमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी है। एक्साइटेड होकर जल्दबाजी में कोई गलत फैसला नहीं लेना है। उन्होंने अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ है। बोला पापा 25 लाख का केबीसी से ऑफर आया है। बहुत एक्साइटेड था। मैंने समझाया यह सब फ्रॉड है। आज के समय में कोई चीज फ्री में नहीं मिलने वाली। इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ था। जिसमें एसपी सिटी ने साइबर अपराध को लेकर छात्राओं को अवेयर करते हुए यह बात कही। एसपी सिटी ने छात्राओं को अपनी समस्याओं को खुलकर बताने को कहा। अपनी समस्याएं अपने तक सीमित रखने के बजाय माता-पिता अथवा अध्यापकों से साझा करने की सलाह दी।

साइबर ठगों से इस तरह बचे 

सोशल साइट पर किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। लॉटरी निकलने व अन्य किसी प्रकार के इनाम की सूचना देने वाले फोन कॉल पर भरोसा न करें। व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड फीचर का इस्तेमाल न करें। किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। सोशल साइट के जरिये कोई परिचित पैसा मांगे तो जल्दबाजी न करें। इससे हमेशा बचें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारियां साझा न करें। गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें। 
विज्ञापन


पुलिस को दे सूचना

साइबर अपराध का शिकार होने पर ये करें नजदीकी धाने या पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने में सूचना दें।सूचना साइबर थाने के नंबर 7839876648 तथा डायल 112 पर भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें