फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमनगर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो छात्र गिरफ्तार, गाजियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 05:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने बीएससी छात्र यश यादव एवं उसके दोस्त शिवम अहिरवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर अहमदाबाद में दो, पूणे में एक, नासिक देहात में एक, जबलपुर में एक, तमिलनाडु में छह समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
दो साइबर जालसाज गिरफ्तार, सांकेतिक - फोटो : एआई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर में साइबर जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने बब्बू डेरा खोड़न डेरा निवासी बीएससी छात्र यश यादव एवं उसके दोस्त शिवम अहिरवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, दो सिमकार्ड, छह एटीएम, आधार और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। उन लोगों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के साथ ठगी की बात कुबूल की।
विज्ञापन


पिछले माह मुरादनगर निवासी सोमेंद्र प्रताप से ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस को प्रेमनगर निवासी यश और शिवम अहिरवार का पता चला। सुराग लगाते हुए पुलिस रविवार को झांसी आ पहुंची। दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यश ने बताया कि वह बीएससी की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में एजेंट है। अपने दोस्त शिवम की मदद से ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ ही टेलिग्राम के जरिये ठगी करता है। साइबर ठगी की धनराशि यश यादव बैंक खाते से निकालकर 15 प्रतिशत कमीशन शिवम को देता था। उसने बताया कि उन दोनों ने मिलकर अहमदाबाद में दो, पूणे में एक, नासिक देहात में एक, जबलपुर में एक, तमिलनाडु में छह समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें