फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस ने 203 को लौटाए उनके खोये मोबाइल, 48 लाख कीमत के थे, दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

Tue, 16 Dec 2025 05:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसएसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल में गुमशुदा मोबाइल को दर्ज कराने की सुविधा है। यहां गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सर्विलांस सेल को इन गुमशुदा मोबाइल की तलाश में लगाया गया था।
विज्ञापन
खोए मोबाइल पाकर खुशी से एसएसपी के साथ फोटो खिचवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गुम हुए 203 फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए। सोमवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में यह मोबाइल उनको सौंपे। गुम मोबाइल दोबारा से पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इन सभी मोबाइल की कीमत कुल करीब 48 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल में गुमशुदा मोबाइल को दर्ज कराने की सुविधा है। यहां गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सर्विलांस सेल को इन गुमशुदा मोबाइल की तलाश में लगाया गया था। सर्विलांस टीम ने लंबी कवायद के बाद गुमशुदा 203 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनमें से कई मोबाइल फोन कई साल से गुम थे। इनके स्वामियों को फोन करके आज पुलिस लाइन बुलाया गया। कई मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन के दोबारा से मिल जाने का यकीन नहीं था। दोबारा से मोबाइल मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएसमूर्ति...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें