फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली से सुरक्षा पर करोड़ों खर्च, फिर भी खंभे जानलेवा, विभाग एक माह पहले चला चुका है अनुरक्षण अभियान

Sat, 27 Jun 2026 02:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बरसात और भीषण गर्मी से पहले हर साल अनुरक्षण कार्य किया जाता है, लेकिन देखा जा रहा है कि शहर के तमाम इलाकों में खंभे तारों से लदे हुए हैं। जंग खा चुके हैं या अन्य कारणों से झुक गए हैं।
विज्ञापन
झोकन बाग के पास झुके हुए खंभे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम हर साल अनुरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में बिजली के गले, झुके खंभे जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे खंभों के पास से निकलने में लोगों को डर लगता है।
विज्ञापन


बरसात और भीषण गर्मी से पहले हर साल अनुरक्षण कार्य किया जाता है, ताकि गर्मी व बरसात में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके। लोगों को कम से कम परेशानी हो, लेकिन देखा जा रहा है कि शहर के तमाम इलाकों में खंभे तारों से लदे हुए हैं। जंग खा चुके हैं या अन्य कारणों से झुक गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर के तमाम इलाकों में पड़ताल में बात सामने आई।

झोकन बाग में दो खंभे केबल से लदे हुए हैं। वह बांयी तरफ झुक गए हैं। अगर हवा या बारिश होती है तो यह जमींदोज हो सकते हैं। इससे मुख्य सड़क पर होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

आशिक चौराहा और रजिस्ट्रार दफ्तर के बीच बिजली का एक खंभा झुक गया है। मुख्य सड़क पर होने के कारण इसके गिरने से हादसा हो सकता है। क्षेत्र की बिजली भी बाधित हो सकती है।
शारदा का बाग स्थित मोहल्ले में खंभा पूरी तरह से गिरने की कगार पर है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है। सुधार न होने से मोहल्ले वाले परेशान हैं।

इनका यह है कहना
शहर में कई ऐसे खंभे हैं जिनमें नीचे की ओर जंग लग गई है। ऐसी शिकायतें आने पर हम उन्हें बदलवा देते हैं। जो भी खंभे झुक गए हैं उन्हें दुरुस्त करा दिया जाएगा। मनोज कुमार
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (वितरण 11 केवी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें