फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के सीने में दर्द, मौत, परिजनों ने हार्ट अटैक की जताई आशंका

Sat, 27 Jun 2026 01:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक से होना पाया गया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता झांसी के ग्राम विजौरी निवासी नरेंद्र कुमार (55) के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद झांसी के ग्राम विजौरी निवासी नरेंद्र कुमार लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। वह पिछले दस वर्ष से जनपद में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यरत थे। वह मवेशी बाजार में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ निवास करते थे। जबकि दोनों पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर पर थे। इसी दौरान नरेंद्र कुमार के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। परिजन नरेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक से होना पाया गया है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें