फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हरित ऊर्जा का संदेश देने निकले दंपती, कश्मीर से कन्याकुमारी की कर रहे यात्रा

Fri, 22 Aug 2025 12:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

देहरादून निवासी अवधेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी अर्चना के साथ सड़क मार्ग से कश्मीर से कन्याकुमारी के सफर के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
अवधेश और अर्चना - फोटो : स्वंय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण के लिहाज से अधिक से अधिक हरित ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सेवानिवृत्त दंपती अवधेश कुमार श्रीवास्तव और अर्चना सड़क मार्ग से कश्मीर से कन्याकुमारी के सफर के लिए निकले हैं। वह करीब आठ हजार किमी के सफर को अपनी कार से नापेंगे। झांसी पहुंचने पर दंपती ने अपनी यात्रा से जुड़ी बातें साझा कीं।
विज्ञापन


देहरादून निवासी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक सेवा से निवृत्त होने के बाद से उनको सड़क मार्ग से देश को देखने की इच्छा थी। उनकी पत्नी अर्चना मुंबई स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका थीं। इसके बाद दोनों पर्यावरण का संदेश देने अपने सफर पर निकल पड़े।

15 अगस्त को उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार से श्रीनगर (कश्मीर) से यात्रा आरंभ की। पूर्व बैंकर अवधेश के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार से सफर बेहद आरामदेह है। वह 13 राज्यों से होते हुए कन्याकुमारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें