फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाईस्कूल छात्र की बेतवा नदी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Fri, 22 Aug 2025 11:27 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

गांव के दोस्तों के साथ साहिल बेतवा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को एरच थाना इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गए हाईस्कूल के छात्र की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम हरदुआ निवासी भरतलाल का पुत्र साहिल (16) हाईस्कूल में अध्ययनरत था। वह अपनी बहन के साथ गुरसराय में रहकर पढ़ता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह गुरसराय से ग्राम हरदुआ आया था। दोपहर तकरीबन दो बजे वे गांव में रहने वाले दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने चला गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। उसे डूबता देख दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना साहिल के परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के पिता बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें