फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घर में घुसकर दंपति पर बरसाये बेल्ट और चप्पल, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 04:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

घर में घुसकर हमलावरों ने दंपति के साथ मारपीट कर दी। बेल्ट और चप्पल से मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी प्रतीकात्मक फोटो 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर का दरवाजा खुलवाकर मोहल्ले के युवक ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी। पति-पत्नी दोनों न मारने की गुहार लगाते रहे लेकिन बेखौफ हमलावर बेल्ट और चप्पल बरसाते रहे। दोनों के लहूलुहान होने के बाद धमकाकर नौ दौ ग्यारह हो गये। यह वारदात वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतल कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को पत्नी के साथ बैठा था। डोर बेल बजने की आवाज पर उसने जैसे ही दरवाजा खोला मोहल्ले का हेमकुमार कुछ लोगों के साथ आया और मारपीट करने लगा। बचाव में आई पत्नी को भी पीटा गया और धमकाते हुये भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें