फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रयागराज में झांसी पुलिस की सैफाली और शिखा ने लहराया परचम, एसएसपी ने किया सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 02:53 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रयागराज में आयोजित यूपी पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सैफाली और शिखा ने शानदार प्रदर्शन किया है
विज्ञापन
महिला आरक्षियों को सम्मानित करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में आयोजित यूपी पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सैफाली और शिखा ने शानदार प्रदर्शन किया है। झांसी पुलिस का नाम रोशन करने पर एसएसपी ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत 29 अक्टूबर से 2 सितंबर तक कमिश्नरेट प्रयागराज में द्वितीय उप्र पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी शिखा व महिला आरक्षी शैफाली पाल ने कानपुर जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिखा व शैफाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही कानपुर जोन महिला टीम की विजेता शील्ड प्राप्त किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दोनों महिला आरक्षियों को सम्मानित करते हुए शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्जव भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें