फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दीपावली से पहले मिलेगा रसोइयों को बकाया मानदेय, तीन माह का एक साथ मिलेगा, 1528 स्कूलों में 3938 तैनात

Fri, 26 Sep 2025 11:44 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

स्कूलों में तैनात रसोइयों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए हर महीने दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। इस साल अप्रैल में रसोइयों को मानदेय मिला था। इसके बाद नहीं मिला।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय, सहायता प्राप्त स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, मदरसा समेत 1528 स्कूलों में तैनात 3938 रसोइयों को दो महीने का बकाया मानदेय दीपावली से पहले मिल जाएगा। शासन की ओर से विभाग को राशि का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्कूलों में तैनात रसोइयों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए हर महीने दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। इस साल अप्रैल में रसोइयों को मानदेय मिला था। चूंकि, मई और जून में स्कूल की परिषदीय स्कूलों में छुट्टियां रहीं। जुलाई से जब स्कूल खुले तो बजट न होने से रसोइयों को मानदेय का भुगतान नहीं हो सका। अगस्त में भी बजट प्राप्त नहीं हुआ। अब शासन ने दो महीने का बकाया समेत तीन महीने के मानदेय की राशि का आवंटन कर दिया। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के मानदेय का एक साथ भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें