फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से अर्चित इंडिया बैंक की जांच कराने की मांग की

Mon, 16 Nov 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ललितपुर नगर में इलाइट चौराहे के आसपास कई नकली बैंक शाखाओं की बाढ़ आ गई है। उपभोक्ताओं को लुभावने सपने दिखाकर उनके पैसे जमा कराकर नकली बैंक शाखाएं रातोंरात फरार हो जा रही हैं। इलाइट चौराहे के समीप एक ट्रैक्टर शोरूम के तीसरी मंजिल पर अर्चित इंडिया बैंक के नाम से शाखा खोली गई है। नए एजेंट नियुक्त कर उनके माध्यम से लोगों कम समय में धन के दो गुना होने के सपने दिखाकर करोड़ों रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन


उपरोक्त बैंक द्वारा आशा कार्यकत्रियों को एजेंट बना कर उनसे अवैध उगाई कराई जा रही है। एक आशा कार्यकत्री की पासबुक देखी गई तो उसमें केवल खातेदार का नाम पिता / पति का नाम पता आदि लिखा हुआ है लेकिन बैंक का सही पता नहीं लिखा है और आईएफसी कोड जो गवर्नमेंट द्वारा दिए जाते हैं वह भी नहीं है।

लोगों ने आशंका जताई है कि उक्त अर्चित बैंक फर्जी है।  इससे साफ जाहिर होता है कि उपरोक्त अर्चित बैंक फर्जी है। धन नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एलआईयू इंस्पेक्टर से अर्चित बैंक की अविलंब जांचकर उचित कार्रवाई करते हुए धन वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें