समिति के बाहर चस्पा नोटिस
- फोटो : संवाद
किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग किसान रमेश अडजरा का निवासी है। जो सुबह करीब 6 बजे से लाइन में लगा था। यहां पर लिस्ट लगाई गई थी कि केसीसी कार्ड धारकों को चार बोरी खाद दी जाएगी। लेकिन इसके बावजूद दो-दो बोरी ही दी जा रही है। दो बोरी खाद देने पर बुजुर्ग किसान ने कहा कि वह बीमार है वह दोबारा नहीं आ पाएगा। लेकिन उसकी बात को नहीं सुना गया। देखते-देखते वह जमीन पर गिर गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
वहीं, सहकारी समिति के बाहर लिस्ट लगाई गई है। जिस पर लिखा है कि केसीसी कार्ड वालों को चार बोरी व अन्य को दो बोरी खाद दी जायेगी। लेकिन जब मौके पर मौजूद किसानों से बात की गई तो बताया कि किसी को एक बोरी तो किसी को दो बोरी ही खाद दी जा रही है। वह लोग घर का काम काज छोड़ सुबह से तपती धूप में लाइन में लगे हैं। उनको बताया गया था कि चार बोरी दी जायेगी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, बेहोश होकर गिरे किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सहकारी समिति पर खाद लेने आये किसान की हालत बिगड़ी, देखें...