फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने की बेमियादी हड़ताल, दो माह से नहीं मिला मानदेय

Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर करीब 750 चतुर्थ श्रेणी कर्मी कार्य करते हैं। कर्मियों का कहना है कि उन्हें दो माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने और मानदेय नहीं बढ़ने के विरोध में बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल करके धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर करीब 750 चतुर्थ श्रेणी कर्मी कार्य करते हैं। इन कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलित कर्मियों का आरोप है कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से फरियाद कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं, शासन की तरफ से मानदेय बढ़ाने को लेकर आदेश जारी हो चुका है मगर अभी तक मानदेय नहीं बढ़ा है। एसआईसी डॉ. सचिन माहुर का कहा है कि कार्यदायी संस्था से वार्ता हुई है। उसने शनिवार तक सभी का मानदेय देने का भरोसा दिया है। रही बात मानदेय नहीं बढ़ने की तो शासन से टेंडर होने के बाद मानदेय बढ़ने का आदेश हुआ है। ऐसे में कार्यदायी संस्था का कहना है कि बीच में मानदेय बढ़ाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें