फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहले ही प्रयास में यूपी पुलिस की एसआई बनी सेसा की अंशिका, गांव में हुआ भव्य स्वागत

Thu, 16 Jul 2026 09:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया एवं युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की बात कही।
विज्ञापन
परिजनों के साथ अंशिका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा निवासी विजय कुमार की पुत्री अंशिका का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


अंशिका ने बताया कि उन्होंने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सतत प्रयास के बल पर घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई की। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली, जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया तथा युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की अपील की।

अंशिका के छोटे भाई अभय ग्वालियर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर राजेश अहिरवार, वीरपाल गुर्जर, बारे महाराज, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अंशिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें