फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, 24 घंटे में 6.8 मिलीमीटर गिरा पानी, दो दिन में दस्तक देगा मानसून

Wed, 01 Jul 2026 09:06 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, झांसी में अगले दो दिन में मानसून के पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झमाझम बारिश से मंगलवार को शहर तरबतर हो गया। पिछले 24 घंटे में जिले में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, झांसी में अगले दो दिन में मानसून के पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे बारिश शुरू हुई, जो सुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रही। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में कुछ देर के लिए मौसम खुला और हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और सवा छह बजे से फिर तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। झांसी में अगले दो दिन में मानसून पहुंचने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


महानगर में भी हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटे में महानगर में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे से रात तक करीब 26.4 मिलीमीटर बारिश हुई। यह आंकड़ा मौसम केंद्र लखनऊ के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्थित केंद्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें