चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों के परिजनों की तलाश में फल मंडियों में पूछताछ की लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में अब दोनों बच्चों को आंध्र प्रदेश से झांसी बुलाया जाएगा।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित बाल गृह में रह रहे भाई-बहन के परिवार की तलाश बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को कराई। मगर उनका पता नहीं चल पाया। ऐसे में समिति ने विशाखापट्टनम बाल सुधार गृह को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। जिससे बच्चों को बुलाकर उनके परिवार क तलाश की जा सके।
विज्ञापन
विशाखापट्टनम के बाल गृह में पिछले कई दिनों से नौ साल की बिसमिल्ला और सात वर्षीय भाई रहमान रह रहे हैं। उन्होंने अपने पिता का नाम और झांसी फल मंडी का पता भी बताया। बावजूद इसके पता नहीं मिला है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन की टीम ने सीपरी बाजार, बस स्टैंड और शहर की अन्य फल मंडियों में उनके माता-पिता को तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। ऐसे में अब दोनों बच्चों को आंध्र प्रदेश से झांसी बुलाया जाएगा। जिससे उनके माता-पिता को तलाश की जा सके।