फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: छेछ नदी का जलस्तर उफान पर, रपटा बहा, जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण

Mon, 17 Aug 2026 12:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रपटा का आधा हिस्सा भी पानी में बह गया। लोग जान जोखिम में डालकर एक दूसरों को सहारा लेकर रपटे से नदी पार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
रपटे से निकलते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरबई /भदरवाराखुर्द। तीन दिन से हो रही बारिश से छेछ नदी का जलस्तर उफान पर आ गया है। इससे नागर व भदरवारा के बीच बना रपटा पानी से डूब गया, जिससे लोगोंं का निकलना बंद हो गया। इस रपटा का आधा हिस्सा भी पानी में बह गया है। इससे आधा दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


इस रपटे से लोग रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने के लिए गुरसराय नदी पार करके जाते हैं, लेकिन अब उनका भी आना-जाना बंद हो गया है। कुछ लोग मजबूर होकर व जान जोखिम में डालकर एक दूसरों को सहारा लेकर नदी पार करते देखे गए। लोगों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर इस समस्या के संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। अधिक बारिश होने पर आवागमन बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें