फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला अस्पताल में पान मसाला चबाना पड़ेगा भारी, कार्रवाई के लिए सुरक्षाकर्मी की रहेगी नजर

Thu, 25 Sep 2025 05:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीएमएस डॉ. राजनारायण ने अस्पताल परिसर में पान-मसाला खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पान-मसाला चबाकर अथवा लेकर आने वाले लोगों को रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को अब पान-मसाला चबाना भारी पड़ेगा। गेट पर ही सुरक्षा कर्मी ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं करने देंगे। यदि कोई अंदर चला भी जाता है तो पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


विगत दिवस कुछ लोगों ने ओटी व वार्ड के पास थूक दिया था। इसके बाद सीएमएस डॉ. राजनारायण ने अस्पताल परिसर में पान-मसाला खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पान-मसाला चबाकर अथवा लेकर आने वाले लोगों को रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को पान मसाला चबाने वालों पर नजर रखने तथा पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें