फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: श्रीनगर में तैनात बीएसएफकर्मी के घर से नकदी और सामान चोरी, राजगढ़ में लिया था किराये का मकान

Sat, 05 Sep 2026 10:49 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जवान ड्यूटी पर था और पत्नी व बच्चे पांच जून को मायके चले गए थे। इसके बाद से मकान में ताला लगा था। पड़ोसियों ने फोन कर मुख्य गेट के ताले टूटे होने की बात बताई तब जाकर घटना का पता चला।
 
विज्ञापन
बीएसएफ कर्मचारी के घर चोरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफकर्मी राजेंद्र कुमार के राजगढ़ स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी समेत कीमती घरेलू सामान उड़ा ले गए। बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए उन्होंने यहां घर किराये पर लिया था। कुछ दिनों पहले ससुर के जाने पर चोरी का पता चला। उनकी तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप में उल्दन के पचवारा के पलरा गांव निवासी राजेंद्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती श्रीनगर में है। पिता महेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए राजगढ़ इलाके में दीपक राय के मकान को किराये पर लिया था। 24 मई को राजेंद्र ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे पांच जून को मायके चले गए। इसके बाद से मकान में ताला लगा था।

कुछ दिनों पहले पड़ोसियों ने फोन कर मुख्य गेट और अन्य कमरों के ताले टूटे होने की बात बताई। सूचना पर वह मौके पर जा पहुंचे। अंदर जाकर देखने पर कमरों में पूरा सामान बिखरा मिला। आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर के अंदर से सोलर इन्वर्टर, ट्यूबलर बैटरी, गैस सिलिंडर, हार्ड डिस्क, एलईडी टीवी, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन, ड्राइव, प्रेस, साउंड सिस्टम समेत नकदी उड़ा ले गए। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें