फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा स्पेशल ट्रेन: 25 अक्तूबर को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी

Fri, 24 Oct 2025 10:49 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिये 25 अक्तूबर को सुबह 07.30 बजे प्रस्थान करेगी। यही गाड़ी रात में 21.30 बजे वापसी प्रस्थान करते हुये रानी कमलापति पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति  के मध्य 01-01 ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर विदिशा 08.28 बजे, बीना 09.50 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 12.45 बजे, ग्वालियर 14. 20 बजे, आगरा कैंट 16.45 बजे, मथुरा 18.00 बजे आगमन कर 20.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 उसी दिन शनिवार, 25 अक्तूबर को हजरत निजामुद्दीन से  मथुरा 23.55 बजे, आगरा कैंट 00.50 बजे, ग्वालियर 02.55 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 05.35 बजे, बीना 08.10 बजे, विदिशा 09.15 बजे आगमन कर रविवार को सुबह 10.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


 कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 इकोनामी थर्ड एसी कोच, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच एलएचबी कोच है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें