फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

Wed, 07 Oct 2026 02:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार इलाका निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी जान पहचान जालौन के कोंच थाना के आजाद नगर निवासी ललित उर्फ मोहम्मद रिजवान से थी। आरोपी ने कुछ महीने पहले उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक मंगलवार को आरोपी रिजवान राजघाट कॉलोनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसकी महिला से करीब चार महीने पहले दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इस वजह से वह शादी करने से इन्कार कर रहा था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, विनय कुमार, सुमित, कुलदीप यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें