फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: वीडियो वायरल कर सनसनी फैलाने पर मुकदमा, मेरठ की घटना को झांसी का बताया था

Sat, 30 Aug 2025 10:02 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले यूट्यूब चैनल तेज के पेज पर वीडियो अपलोड किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हुई विधायक पुत्र एवं पुलिसकर्मी के बीच मारपीट की घटना को झांसी का बताकर सनसनी फैलाने के लिए उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में सपा नेता अमित कुशवाहा समेत यूट्यूब चैनल तेज के संचालक के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अंकुर कुमार की तहरीर के मुताबिक दो दिन पहले यूट्यूब चैनल तेज के पेज पर वीडियो अपलोड किया गया। इसे झांसी रेस्टोरेंट का बताते हुए कहा कि एक विधायक पुत्र को गुंडई का ऐसा नशा चढ़ा कि रेस्तरां में सीट खाली न करने पर पुलिसकर्मी को अपने साथियों के साथ बुरी तरह पीटा। जबकि यह वीडियो मेरठ का था। चैनल के पेज से वीडियो डाउनलोड कर थाना सदर बाजार के भट्टागांव निवासी सपा नेता अमित कुशवाहा ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। इसे पेज पर कई बार अपलोड किया गया। आईडी तलाशने पर संचालकों का पता चला। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें