फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भूमि विवाद में सपा नेता पर मुकदमा, पीड़ित ने कहा- मारपीट कर कार में डाला, विनती करने पर धमकी देकर छोड़ा

Fri, 14 Nov 2025 08:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

राहुल चतुर्वेदी का आरोप है कि सपा नेता वीरेंद्र यादव तीन साथियों के साथ आए और लाठी-डंडों से हमला कर उसकी पिटाई कर दी। कार में डालकर कहीं ले गए। बाद में उसने विनती की तो उसे धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्तरा में निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। राहुल चतुर्वेदी का आरोप है कि सपा नेता वीरेंद्र यादव तीन साथियों के साथ आए और लाठी-डंडों से हमला कर उसकी पिटाई कर दी। कार में डालकर कहीं ले गए। बाद में उसने विनती की तो उसे धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर सपा नेता सहित अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रक्सा थाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी राहुल चतुर्वेदी ने पुलिस से शिकायत की कि मुस्तरा में ओम छाबड़ा निवासी सिविल लाइन की भूमि है। ओम छाबड़ा के कहने पर वह भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान कार से सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें