फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कारोबारी के बेटे ने होटल में महिला रिसेप्सनिस्ट को लगाया जबरन गले, फिर कर दी शर्मनाक हरकत

Mon, 17 Nov 2025 07:54 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सराफा कारोबारी के रसूखदार होने की वजह से पुलिस ने छेड़खानी के मामले को सिर्फ चालान करके पल्ला झाड़ लिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कारोबारी के बेटे की शर्मनाक हरकत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला रिसेप्सनिस्ट से अश्लील हरकत करने के आरोपी हीगन कटरा निवासी सराफा कारोबारी के पुत्र अमन अग्रवाल के खिलाफ आखिरकार नवाबाद पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके पहले पुलिस ने पूरे मामले को रफा-दफा करते हुए आरोपी का महज शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन


पहले पुलिस ने किया था शांति भंग का चालान
रविवार को अमर उजाला में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने फटकार लगाते हुए नवाबाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। आनन-फानन नवाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई। रविवार को होटल मालिक से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला
चार दिन पहले थाना नवाबाद के इलाहाबाद बैंक तिराहा के पास स्थित होटल में दो युवतियों के साथ सराफा कारोबारी का पुत्र अमन अग्रवाल पहुंचा था। बाहर निकलते समय अमन दोनों युवतियों के साथ लिफ्ट के पास खड़ा था। यहां रिसेप्शन पर एक युवती मौजूद थी। अमन कुछ देर उससे बात करता रहा। अचानक युवती के करीब आकर उससे जबरन गले लगाया और अश्लील हरकत करने लगा। उसके तुरंत बाद दोनों युवतियों के साथ अमन निकल गया। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अमन की हरकत से युवती सदमे में आ गई। पुलिस भी पहुंची लेकिन, सराफा कारोबारी के रसूखदार होने की वजह से पुलिस ने छेड़खानी के मामले को सिर्फ चालान करके पल्ला झाड़ लिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें