फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दबंगों ने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया...सरियों से पीटा, कोर्ट के आदेश पर लिखा मुकदमा

Fri, 22 Aug 2025 04:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीड़ित न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रेमनगर इलाके के बिजौली में दबंगों ने घर में घुसकर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से मां-बेटे घायल हो गए इतना ही इन दबंग ने सरिया से उनकी भी पिटाई कर दी और धमकी देकर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला चौका पाठा निवासी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को वह अपने घर में गाय का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां रहने वाले उदय सिंह, भवानी सिंह, मोण्टी व कृष्णा अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने सरियों से गजेन्द्र व उनकी माँ की मारपीट कर दी। साथ ही अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से दोनों को कटवाया। इसके बाद आरोपी झूठे मुकदमे फसाने और मारने की धमकी देकर भाग निकले।

पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें