यह पदक कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में देंगी। मुख्य अतिथि विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक उत्पादन समन्वय और सेवाएं (पीसी एंड एसआई) डीआरडीओ डॉ. चंद्रिका कौशिक होंगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार को एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 16 कुलाधिपति रजत पदक व 17 कुलाधिपति कांस्य पदक की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार भी सबसे ज्यादा पदक छात्राओं को मिलेंगे। ये पदक कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में देंगी। स्वर्ण पदक ऋषिका द्विवेदी को मिलेगा। वहीं, 16 रजत में से 11 और 17 कांस्य पदक में से 14 छात्राओं मिलेंगे। वहीं, 46 विन्यासीकृत पदक भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव राजबहादुर ने विगत दिनों अंतिम श्रेष्ठता सूची जारी करते हुए 12 अगस्त की शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी थी। सूत्रों के अनुसार करीब छह आपत्तियां आईं, जिनमें कोई नाम संशोधन को लेकर रही तो कोई सीजीपीए को लेकर, जिनका गठित कमेटी ने निस्तारण करके बुधवार को जारी कर दी।
दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक उत्पादन समन्वय और सेवाएं (पीसी एंड एसआई) डीआरडीओ डॉ. चंद्रिका कौशिक होंगी। वह रणनीतिक सोच, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती हैं। शीर्ष डीआरडीओ प्रबंधन में हैं। रक्षा अध्ययन में डॉक्टरेट हैं। स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास में भी योगदान है। भारत के रक्षा ढांचे को मजबूत किया है।
इन छात्र-छात्राओं को किया जायेगा सम्मानित
कुलसचिव के अनुसार कुलाधिपति स्वर्ण पदक ऋषिका द्विवेदी एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप रोग विज्ञान) बीयू कैंपस, कुलाधिपति रजत पदक रिशिका द्विवेदी एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप रोग विज्ञान) कैंपस, नैना कुमारी एमएससी (फूड साइंस एंड टैक्नोलॉजी) कैंपस, अभिषेक कुमार एमए हिंदी (गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट, अविरल द्विवेदी एमकॉम (पं. परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर जालौन, साक्षी जैन एम. लिब इन्फोर्मेशन साइंस बीयू कैंपस, पंकज पटेल एमए (एप्लाइड इकोनोमिक्स) कैंपस, मोरिसा गुप्ता एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) कैंपस, मानसी निरंजन एमबीए बीयू कैंपस, रिशिका द्विवेदी एमएससी कृषि बीयू कैंपस, मानसी राजपूत एमबीए (बैंकिंग एंड इश्योरेंस) कैंपस, कनिक्षा पाठक एमएसडब्ल्यू कैंपस, अरिहंत जैन एमबीए (आईबी) कैंपस, अलीशा जवी एम. फार्मा कैंपस, सुशांतिका द्विवेदी एमएड अतर्रा पीजी कॉलेज बांदा, गौरांश कटियार एमसीए कैंपस, रोली दुबे एलएलएम कैंपस और कुलाधिपति कांस्य पदक स्वाति गुप्ता बीएससी राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्ता महाविद्यालय चिरगांव, अनिषा यादव बीकॉम चंदन सिंह कन्या महाविद्यालय चिरगांव, सृष्टि मुखर्जी बीएससी कृषि (ऑनर्स) एसआर कॉलेज ऑफ अम्बावाय, मुस्कान गौतम बी.लिब इन्फोर्मेशन साइंस बीयू कैंपस, अनन्या त्रिपाठी बीटेक कंप्यूटर साइंस बीयू कैंपस, मोहिनी राजपूत बीए राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्ता महाविद्यालय चिरगांव, अर्पिता बीए राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्ता महाविद्यालय चिरगांव, निकिता बीए राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्ता महाविद्यालय चिरगांव, वाशुदेव द्विवेदी बी.फार्मा बीयू कैंपस, संध्या शर्मा एलएलबी डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि महाविद्यालय गिरवा बांदा, स्नेहा दीक्षित बीएड अतर्रा पीजी कॉलेज बांदा, चिराग सिंघल बीबीए/बीबीए ऑनर्स बीयू कैंपस, दीया अग्रवाल बीसीए/बीसीए ऑनर्स बीयू कैंपस, हरिप्रिया बजाज बीएससी ऑनर्स बीयू कैंपस, अर्जुन शर्मा बीपीएड भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा ललितपुर, प्राची यादव बीपीईएस बीयू कैंपस, विधि बीए. एलएलबी पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय ललितपुर को मिलेगा।