फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बस में चढ़ने के दौरान नीचे गिरकर चपेट में आया बीएससी का छात्र, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती

Mon, 08 Dec 2025 04:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी गेट के सामने बस में चढ़ने के दौरान एक छात्र नीचे गिरकर बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है। छात्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी बस पर चढ़ने के दौरान छात्र गिरकर घायल हुआ है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने सोमवार दोपहर में बस में चढ़ने के दौरान फिसलकर बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र नीचे गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर लगने पर कुछ देर बाद उसके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे क्लास खत्म होने के बाद मोंठ निवासी बाॅबी प्रजापति घर जाने के लिए बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीयू के सामने सवारी के इंतजार में वह खड़ा था तभी उसे एक रोडवेज जाती हुई दिखी। उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बावजूद बॉबी ने दौड़कर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उसका पांव फिसलने से वह बस के नीचे आ गया। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें