फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत, घर जाते समय हुआ हादसा

Mon, 08 Dec 2025 09:31 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से चपेट में आए दिनेश को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर को हटाने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
क्रेन मशीन ट्रैक्टर को हटाती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर लेकर जा रहा था रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और किसान उसकी चपेट आकर बुरी तरह दब गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक 24 वर्षीय किसान दिनेश कुमार ट्रैक्टर लेकर मोंठ से गांव जा रहा था। आमखेरा रोड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी। आसपास के लोगों ने  ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद किसान के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें