फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अली से मिलने जेल पहुंचा उसका छोटा भाई, एलआईयू और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई मुलाकात

Tue, 07 Oct 2025 07:58 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अबान प्रयागराज से लाई-चना समेत अन्य खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचा था। इसे लेकर उसे अंदर जाने दिया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने नकदी देने पर रोक लगा दी। नकदी की जगह जरूरत के मुताबिक अली को कूपन दिलवाए गए।
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने पहली दफा सोमवार को झांसी पहुंचा। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अली से मिलाया गया। अबान प्रयागराज से लाई-चना समेत अन्य खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचा था। इसे लेकर उसे अंदर जाने दिया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने नकदी देने पर रोक लगा दी। नकदी की जगह जरूरत के मुताबिक अली को कूपन दिलवाए गए। मुलाकात के समय एलआईयू एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मुलाकात करके अबान प्रयागराज लौट गया।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को नैनी सेंट्रल जेल से अली को झांसी जेल भेजा गया था। नैनी सेंट्रल जेल में उसके पास अधिक मात्रा में नकदी मिलने के अलावा लगातार हो रही मुलाकातों की शिकायत मिली थी। इसे देखते हुए झांसी में जेल प्रशासन पहले से सतर्क है। मुलाकात को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जेल मैनुअल के मुताबिक, अली को सप्ताह में तीन बार मुलाकात करने की सुविधा होगी। वह सिर्फ रक्त संबंधियों एवं अधिवक्ता से मुलाकात कर सकेगा। अली ने जिन संबंधियों की सूची जेल प्रशासन को दी है, उसमें छोटे भाई अबान का ही नाम है। परिवार में अबान ही बाहर है जबकि उसकी मां शाइस्ता परवीन फरार है। उस पर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है। सोमवार को अबाम दोपहर को झांसी जेल पहुंचा। एलआईयू एवं पुलिसकर्मी की मौजूदगी में अली ने छोटे भाई अबाम से मुलाकात की। बता दें, अली से 17 सितंबर को आखिरी बार अबान ने ही मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें