फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी की बालक और बालिका दोनों टीमें फाइनल में, आज खेले जाएंगे खिताबी मुकाबले

Fri, 31 Jul 2026 06:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

झांसी की बालक और बालिका दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रादेशिक नेहरु हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को खेले गए सभी मुकाबले एकतरफा रहे। बालक वर्ग में झांसी, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद ने फाइनल में जगह बनाई। झांसी की बालक और बालिका दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएगें।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में दिन का पहला मुकाबला झांसी और मुरादाबाद के बीच खेला गया। शुरुआत से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय पर मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट समय में झांसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक प्रदर्शन कर मुकाबले को 3-0 से जीत लिया।

दूसरा मुकाबला अंडर-15 बालक वर्ग में झांसी और मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें मुरादाबाद ने शानदार प्रदर्शन कर 1-0 से जीत हासिल की। अगला मुकाबला प्रयागराज और लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने एकतरफा खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 5-0 से शिकस्त दी। अगला मुकाबला अंडर-17 बालक वर्ग में प्रयागराज और लखनऊ के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में प्रयागराज ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अंडर-़17 बालिका वर्ग में अलीगढ़ वाक ओवर से जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में मुरादाबाद और लखनऊ के बीच मुकाबले में मुरादाबाद 4-0 से जीता। अंडर-15 बालक वर्ग में झांसी और लखनऊ के बीच मुकाबले में झांसी 3-0 से विजेता रहा।

शुक्रवार को फाइनल मुकाबले अंडर-17 बालिका वर्ग में झांसी और मेरठ के बीच, बालक वर्ग अंडर-15 में मुरादाबाद और प्रयागराज के बीच और अंडर- 17 बालक वर्ग में झांसी और प्रयागराज के बीच खेले जाएगें। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अशोक ओझा, हिकमतउल्ला, सतीशचंद्र, अजय सिंह, सुनीता तिवारी, सुनील कुमार, इंद्रेश पाठक, कवींद्र वर्मा, स्वामी प्रसाद, रवींद्र सिंह, निधि, प्रियंका, रागिनी गुप्ता, श्वेता रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें