फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पांच दिन से लापता छात्रा की कुएं से बरामद हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2026 01:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी है। मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
छात्रा हर्षिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्दन के निमोनी गांव में पिछले पांच दिनों से लापता छात्रा हर्षिता (17) पुत्री सुरेश का मंगलवार सुबह गांव के बाहर कुएं से शव बरामद हुआ। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकला।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्षिता पांच दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस भी उसे तलाश रही थी। मंगलवार सुबह बदबू आने से शव का पता चला। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ आसमा वकार समेत अन्य पुलिस अफसर पहुंच गए। शव को बाहर निकाला गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि अभी उसकी मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी है। मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें