झांसी के नववाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली, रेलवे कर्मचारी जब अपनी ड्यूटी पर तैनात था जो की रात के वक्त लाइट जलाने बहार आया तो उसने देखा की एक युवक पेड़ पर लटका हुआ है जिसकी सूचना कर्मचारी के द्वारा स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी को दी क्या है पूरा मामला नीचे विस्तार से पढिये.......
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी शर्ट को ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना इण्डियन आयल डिपो के पास की बताई जा रही है, जहां शव को सबसे पहले एक रेलकर्मी ने देखा और शोर मचाया।
विज्ञापन
रेलवे विभाग में कार्यरत योगेश किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम 4 बजे से रात 12 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। जब अंधेरा बढ़ने लगा, तो वह कार्यालय के बाहर की लाइट जलाने गेट की ओर गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि महज 30 मीटर दूर एक पेड़ पर कुछ अजीब नजर आ रहा है। पहले उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति पेड़ पर बैठा है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि वह युवक फंदे पर लटका हुआ है। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और रेलवे कंट्रोल रूम के जरिए स्थानीय नवाबाद पुलिस को खबर दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। मृतक युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। वह अर्धनग्न अवस्था में था केवल जींस पहनी हुई थी, जबकि ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी ही शर्ट से फंदा बनाकर जान दी है।
विज्ञापन
शव की तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल या टिकट नहीं मिला। न ही उसके पास ऐसा कुछ था जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक संभवतः खानाबदोश था और संभवतः नशे का भी आदी रहा होगा।
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी खंगाल रही है, वहीं इस घटना ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।