फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दोनों ने साथ में पी थी शराब

Mon, 13 Oct 2025 09:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी डेरे में रहने वाली रूबी (23) शनिवार रात अपने प्रेमी अफसर के साथ शराब पी रही थी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। सुबह उसका शव डेरे से कुछ दूर पड़ा मिला। उसके शरीर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रा चौराहे के पास युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार आधी रात को वह प्रेमी के साथ शराब पी रही थी। रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस उसके गिरने की वजह से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना नवाबाद के अंतर्गत चित्रा चौराहे के पास जनजातीय समुदाय के लोग अस्थायी तौर पर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी डेरे में रहने वाली रूबी (23) शनिवार रात अपने प्रेमी अफसर के साथ शराब पी रही थी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। सुबह उसका शव डेरे से कुछ दूर पड़ा मिला। उसके शरीर में चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि रूबी का पति करीब तीन माह पहले चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। इन दिनों रूबी अपने प्रेमी के साथ ही रहती थी। उसकी मौत के बाद से अफसर का पता नहीं चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि पुलिस का कहना है गिर जाने की वजह से रूबी के सिर में चोट आ गई।
विज्ञापन


सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि रूबी के परिजनों ने भी बताया कि गिर जाने की वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें