अस्पताल में अपना दर्द बयां करता बीएलओ
- फोटो : संवाद
सूचना पर दौड़ा प्रशासनिक अमला
जैसे ही प्रशासन को बीएलओ के जहर खाने की सूचना मिली तो आनन-फानन में अफसर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले से उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, तहसीलदार ललित कुमार पांडे, नायक तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजे सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित का हाल जाना। हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक उपचार बाद उसे झांसी रिफर कर दिया गया। वहीं, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि उक्त बीएलओ के द्वारा एक हफ्ते पूर्व एसआईआर का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। ब्लॉक की मनरेगा केवाईसी का कार्य कर रहा था। यदि वह बीएलओ का कार्य कर रहा था तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
इनका यह है कहना
मऊरानीपुर विकास खंड के रोजगार सेवक नाथूराम ने एक सप्ताह पहले ही एसआईआर कार्य पूरा कर लिया था। पिछले एक सप्ताह से उनसे एसआईआर के संबंध में कोई संपर्क नहीं किया गया। उनकी ओर से किसी अन्य कारण से यह कदम उठाया गया। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी नाथूराम की स्थिति सामान्य है।
- शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रशासन)
मामले की जानकारी देते शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी...