प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नंबर प्लेट लेकर लौटते समय दतिया में तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विक्रम घायल हो गया। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालौन के जरा गांव निवासी विक्रम पाल (29) पुत्र ज्ञान सिंह को शुक्रवार रात दतिया में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह बाइक से गांव लौट रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें भी दुर्घटना से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मूल रूप से जालौन निवासी विक्रम प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले विक्रम ने वाहन खरीदा था। उसकी नंबर प्लेट नहीं मिली थी। शुक्रवार दोपहर नंबर प्लेट लेने वह एजेंसी गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नंबर प्लेट लेकर लौटते समय दतिया में तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विक्रम घायल हो गया। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। खून से लथपथ वह घटना स्थल पर ही पड़ा रहा।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। उधर, हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो छोटी बेटी एवं एक बेटा है। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, चालक को तलाश की जा रही है।