फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू...समर्थ पोर्टल से परेशान विद्यार्थी नहीं भर पा रहे परीक्षा फार्म, अंतिम तिथि 31 अक्तूबर

Sun, 19 Oct 2025 12:32 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विवि के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी के व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा फार्म तकनीकी दिक्कत की वजह से अधिकतर विद्यार्थी नहीं भर सके। बीयू प्रशासन का कहना है कि तीन-चार दिन में आई समस्याओं का एक साथ निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी के व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा फार्म तकनीकी दिक्कत की वजह से अधिकतर विद्यार्थी नहीं भर सके। चूंकि, परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इसलिए शनिवार को विद्यार्थियों में बेचैनी रही। बीयू प्रशासन का कहना है कि तीन-चार दिन में आई समस्याओं का एक साथ निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


बीयू कैंपस के प्रवेश शनिवार को पूर्ण हो गए जबकि संबद्ध कॉलेजों के शुक्रवार को। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए करीब 99 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, बीयू प्रशासन ने शनिवार से ही यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म समर्थ पोर्टल पर भरने के लिए खोल दिए हैं। नवप्रवेशितों की परीक्षा शुरू होने तक पाठ्यक्रम पूरा होने पर भी संशय बना हुआ है।

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि व्यावसायिक व गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (गृहविज्ञान), एमए, एमकॉम, एमएससी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम बी टेक, बीए-बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बी.फार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि, एमएससी, एलएलएम, संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर, श्रेणी सुधार के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल (https://bujhansi.samarth.edu.in) पर भरना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा फार्म न भरने पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का अंतिम अवसर नहीं मिलेगा। जिन्होंने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वह शीघ्र पंजीकरण करा लें। संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर, श्रेणी सुधार के अभ्यर्थियों की परीक्षा से संबंधित सूचना विवि की वेबसाइट www.bjhansi.ac.in पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहली बार समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें